राजस्थान रॉयल्स के 19-वर्षीय ऑल-राउंडर रियान पराग ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने प्रदर्शन (4-रन बनाने और 1-ओवर में 16-रन देने) के लिए ट्रोल होने के बाद अपनी मां का वॉट्सऐप मेसेज ट्विटर पर शेयर किया है। मेसेज में लिखा था, "आप कैसे हैं बाबा? अपनी काबिलियत पर विश्वास करना बंद न करें।" रियान ने लिखा, "मां...वह हमेशा जानती हैं।"