पंजाब के जालंधर में खेत में मिला 'आई लव पाकिस्तान' लिखा गुब्बारा, सामने आई तस्वीर

जालंधर (पंजाब) में आदमपुर के खुर्दपुर गांव में शनिवार को खेत में 'आई लव पाकिस्तान' लिखा एक गुब्बारा मिला। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे जांच कर रहे हैं कि गुब्बारा कहां से आया। आदमपुर थाने के एसएचओ हरजिंदर सिंह ने कहा, "ऐसा लगता है कि किसी ने शरारत की है, पाकिस्तान से यहां तक गुब्बारा उड़कर आना असंभव है।"