तरन तारन (पंजाब) में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक खेत से 5 पैकेट हेरोइन और एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन बरामद किया गया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर कहा कि बीएसएफ के साथ संयुक्त तलाशी अभियान में आधुनिक तकनीक से लैस एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन और 5 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस इलाके में जांच कर रही है।