पंजाब के मंत्री ने अर्शदीप की मां से की बात; कहा- कैच छूटने पर ट्रोल करना दकियानूसी सोच है

एशिया कप-2022 के भारत-पाकिस्तान मैच में कैच छोड़ने पर तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह को ट्रोल किए जाने पर पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत ने कहा है, "सिर्फ एक कैच छोड़ने पर उन्हें ट्रोल करना दकियानूसी सोच है।" बकौल मंत्री, अर्शदीप ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अर्शदीप की मां से बात की और कहा, "सारा देश आपके साथ है।"