पंजाब के रहने वाले शख्स पर जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने चलाई गोली
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा ज़िले के यादेर में गुरुवार को आतंकवादियों ने पंजाब के रहने के वाले एक शख्स को गोली मार दी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश की जा रही है। गौरतलब है, पांच दिनों में गैर स्थानीय लोगों पर यह तीसरा हमला है।