पंजाब के सीएम चन्नी के रिश्तेदार को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
पंजाब की एक अदालत ने राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार भूपिंदर सिंह हनी को अवैध रेत खनन मामले में 14-दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है। 2018 में अवैध रेत खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के दौरान भूपिंदर का नाम सामने आया था और कुछ दिन पहले ही उन्हें अरेस्ट किया गया था।