पंजाब के सीएम चन्नी ने गड्ढे में गिरी गाय को बचाने में की मदद, शेयर किया वीडियो

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह गड्ढे में गिरी एक गाय को बाहर निकालने में कुछ लोगों की मदद करते नज़र आ रहे हैं। गड्ढे से बाहर निकाले जाने पर चन्नी ने गाय के पैर छूकर कहा, "चंगा मासी, ध्यान रक्खि, बच गई तू (ठीक मौसी, ध्यान रखो, बच गईं तुम)।"