पंजाब के सीएम चन्नी ने निकाला बकरी का दूध, कहा- मैं पूरा एक्सपर्ट हूं; शेयर किया वीडियो

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भदौर के एक गांव में बकरी का दूध निकालने का वीडियो शेयर किया है। चन्नी वीडियो में दूध को बोतल में भरते हुए दिख रहे हैं और कह रहे हैं, "मैं पूरा एक्सपर्ट हूं।" गौरतलब है, चन्नी ने पंजाब विधानसभा चुनाव में चमकौर साहिब के साथ भदौर से भी दावेदारी पेश की है।