inshorts

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने खिलाड़ियों के साथ खेला वॉलीबॉल, 'आप' ने शेयर किया वीडियो

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में एक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करने पहुंचे और खिलाड़ियों के साथ वॉलीबॉल खेलते नज़र आए। 'आप' की पंजाब इकाई ने ट्विटर पर इसका वीडियो शेयर कर लिखा, "मान साहब ऑन द पिच।" बकौल मुख्यमंत्री, राज्यस्तरीय विजेताओं को कुल ₹6 करोड़ का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।