मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर आईपीएल 2021 में अपनी लगातार 3 मैचों की हार का सिलसिला खत्म किया। सौरभ तिवारी के 45(37) रन और हार्दिक पांड्या के 30 गेंदों पर नाबाद 40-रन की बदौलत मुंबई ने 19-ओवर में 136-रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस अब अंकतालिका में 5वें स्थान पर पहुंच गई है।