पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्रिस गेल को उनके 42वें जन्मदिन पर टीम से ड्रॉप करने को लेकर पंजाब किंग्स की आलोचना की है। बकौल गावस्कर, हर टी-20 लीग में अपना दबदबा बनाने वाले गेल को जन्मदिन पर ड्रॉप करने का मतलब नहीं बनता। केविन पीटरसन ने कहा, "मैं पीबीकेएस की सोच नहीं समझ सकता।"