पंजाब किंग्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 5 रनों से हराकर आईपीएल 2021 में अपने लगातार 2 मैचों की हार का सिलसिला खत्म किया। पंजाब ने 125-रन का टोटल डिफेंड किया जिसमें उनकी ओर से लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई ने 4-0-24-3 और मोहम्मद शमी ने 4-1-14-2 के गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए। आईपीएल 2021 में सनराइज़र्स हैदराबाद की यह लगातार 5वीं हार है।