पंजाब ने रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू किया रात्रि कर्फ्यू, स्कूल-कॉलेज किए बंद

पंजाब सरकार ने कोविड-19 मामले बढ़ने के बीच नगर निकाय क्षेत्रों में कुछ छूट के साथ रात 10 बजे-सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू किया है जिसकी शुरुआत मंगलवार से होगी। राज्य सरकार ने स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, कोचिंग संस्थान समेत सभी शिक्षण संस्थान बंद करने का आदेश दिया है। इस संबंध में जारी आदेश 15 जनवरी तक लागू रहेगा।