पंजाब नैशनल बैंक ने 4 जुलाई से चुनिंदा अवधियों के लिए एफडी पर बढ़ाई ब्याज दरें

पंजाब नैशनल बैंक ने ₹2 करोड़ से कम के फिक्स्ड डिपॉज़िट (एफडी) पर ब्याज दरों में वृद्धि की है। बैंक ने जमा राशियों पर 10 से 20 बेसिस पॉइंट्स की वृद्धि की है। नई दरें 4 जुलाई से प्रभावी होंगी। अब 1-2 साल की जमा राशि पर 5.20% की जगह 5.30% और 2-3 साल की राशि पर 5.50% ब्याज मिलेगा।