पंजाब पुलिस के हेडक्वार्टर पर आरपीजी अटैक करने वाला मुख्य शूटर हुआ गिरफ्तार
मोहाली (पंजाब) स्थित राज्य पुलिस की खुफिया इकाई के हेडक्वार्टर पर मई 2022 में आरपीजी अटैक करने वाले मुख्य शूटर दीपक रंगा को एनआईए ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपक रंगा गैंगस्टर से आंतकी बने पाकिस्तान के हरविंदर सिंह व कनाडा के लखबीर सिंह का करीबी है। हरविंदर व लखबीर से दीपक आतंकी फंडिंग और अन्य मदद ले रहा था।