पंजाब पुलिस ने एमपी से तीन हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार, 63 देसी कट्टे हुए बरामद

पंजाब पुलिस ने खरगोन (मध्य प्रदेश) से तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 63 देसी कट्टे भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों के खिलाफ अमृतसर (पंजाब) क्षेत्र में 24 मामले दर्ज हैं और ये लोग पंजाब और राजस्थान समेत अन्य राज्यों में अवैध रूप से हथियारों की आपूर्ति करते थे।