पंजाब पुलिस ने कहा- 'आप' विधायक के पिता ने किया आत्महत्या का प्रयास; बेटे ने नकारा
पंजाब पुलिस ने बताया है कि 'आप' विधायक लाभ सिंह उगोके के 65 वर्षीय पिता दर्शन सिंह ने गुरुवार को कथित तौर पर ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। वहीं, उगोके ने कहा, "उनकी (पिता) हार्ट रेट कम हो गई थी जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब उनका स्वास्थ्य बेहतर है।"