पंजाब पुलिस ने खुफिया इनपुट को फॉलो नहीं किया, 'ब्लू बुक' को नज़रअंदाज़ किया: अफसर

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने एएनआई से कहा है कि पंजाब पुलिस ने ब्लू बुक को नज़रअंदाज़ किया और प्रदर्शनकारियों को लेकर खुफिया इनपुट के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के लिए आकस्मिक रूट नहीं तैयार किया। बकौल अधिकारी, इंटेलिजेंस ब्यूरो ने पुलिस को प्रदर्शनकारियों की मूवमेंट की सूचना दी थी जिसने पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया था।