पंजाब पुलिस ने सोमवार को बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार सदस्यों को रूपनगर से गिरफ्तार किया गया है और उन लोगों के पास से तीन पिस्तौल व 22 कारतूस बरामद हुए हैं। बकौल पुलिस, गिरफ्तार हुए कुलदीप कारी, कुलविंदर टिंका और सतवीर शम्मी के खिलाफ पिछले महीने लुधियाना में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था।