पंजाब में 14 फरवरी की जगह 20 फरवरी को होंगे विधानसभा चुनाव: चुनाव आयोग

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और विभिन्न राजनीतिक दलों की मांग के बाद चुनाव आयोग ने पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीख 14 फरवरी से आगे बढ़ाकर 20 फरवरी कर दी है। चन्नी ने कहा था, "16 फरवरी को गुरु रविदास जयंती के मद्देनज़र राज्य के एससी (अनुसूचित जाति) श्रद्धालु बड़ी संख्या में 10-16 फरवरी के बीच वाराणसी जा सकते हैं।"