मोहाली (पंजाब) में रविवार रात दशहरा मैदान में चल रहे कार्निवल में एक झूला करीब 50-फीट की ऊंचाई से गिर गया जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे में बच्चों समेत कम-से-कम 10 लोग घायल हुए हैं। मोहाली के डिप्टी कमिश्नर अमित तलवार के मुताबिक, जांच होगी कि क्या आयोजकों को संबंधित अधिकारियों से कार्निवल की अनुमति मिली थी।