होशियारपुर (पंजाब) में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में हरप्रीत सिंह नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। हरप्रीत पर आईएसआई को भारतीय सैन्य तैनातियों के बारे में संवेदनशील सूचना उपलब्ध कराने व मोबाइल से दस्तावेज़ व फोटो भेजने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, हरप्रीत दो बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुका है।