पंजाब दौरे पर गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को एक ऑटो ड्राइवर दिलीप तिवारी के निमंत्रण पर उसके घर डिनर करने ऑटो से गए जिसकी तस्वीरें व वीडियो सामने आए हैं। केजरीवाल ने ट्वीट किया, "बेहद स्वादिष्ट भोजन...दिलीप के परिवार ने बेहद प्यार दिया...मैंने उनके पूरे परिवार को दिल्ली में अपने घर पर खाने का आमंत्रण दिया है।"