पंजाब सरकार ने बताया है कि जर्मनी की कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने राज्य में ऑटो पार्ट्स बनाने की यूनिट लगाने को लेकर सहमति जताई है। इससे पहले, जर्मनी पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को बीएमडब्ल्यू हेडक्वॉर्टर में कंपनी के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की थी। यह चेन्नई के बाद भारत में बीएमडब्ल्यू की दूसरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट होगी।