पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में कक्षा 1-10 तक के सभी छात्रों के लिए पंजाबी भाषा को अनिवार्य विषय बनाया गया है और उल्लंघन पर स्कूलों पर ₹2 लाख तक जुर्माना लगाया जाएगा। बकौल चन्नी, कार्यालयों में पंजाबी अनिवार्य है और राज्य में सभी बोर्ड्स में सबसे ऊपर पंजाबी लिखी जाएगी।