पंजाब में गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को किया गिरफ्तार

पंजाब के मंसूरपुर में गुरुग्रंथ साहिब के बेअदबी का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि बेअदबी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और घटना के संबंध में एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। वहीं, बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "बेअदबी होना बेहद दुखद है। पंजाब के हालात बिगड़ते जा रहे हैं।"