पंजाब में घर में अफीम की खेती करने पर शख्स हुआ गिरफ्तार
लुधियाना (पंजाब) में एक शख्स को अपने घर में अफीम की खेती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और साथ ही 190 अफीम के पौधे ज़ब्त किए गए हैं। बकौल पुलिस, आरोपी ने घर की छत पर अफीम के पौधे बोए थे। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट की धारा 16/61/85 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।