पंजाब में 'ज़हरीली शराब' पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 8, कई लोगों का इलाज जारी
संगरूर (पंजाब) में कथित तौर पर 'ज़हरीली शराब' पीने से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है और अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती 9 अन्य लोगों का इलाज जारी है। मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, ज़िला प्रशासन ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है।