inshorts

पंजाब में जेल में बंद बेअदबी के आरोपी की हुई मौत, ग्रंथियों से की थी मारपीट

मोरिंडा (पंजाब) में हाल में हुई बेअदबी की घटना के आरोपी जसवीर सिंह की सोमवार को मौत हो गई। बकौल पुलिस, जेल में सीने में दर्द की शिकायत के बाद जसवीर को मनसा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 24 अप्रैल को गिरफ्तार जसवीर का वीडियो सामने आया था जिसमें वह एक गुरुद्वारे में ग्रंथियों से मारपीट करता दिखा था।