पंजाब में ट्रेन की चपेट में आने से 3 बच्चों की हुई मौत, एक हुआ घायल

पंजाब में कीरतपुर साहिब के पास 4 बच्चे एक ट्रेन की चपेट में आ गए जिनमें से तीन की मौत हो गई जबकि एक घायल सिविल अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने बताया कि चारों प्रवासी मज़दूरों के बच्चे थे जो रेलवे ट्रैक के नज़दीक खेल रहे थे। हादसे पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दुख जताया है।