inshorts

पंजाब में दोनों डोज़ ले चुके लोगों को ही 15 जनवरी से सार्वजनिक स्थानों पर जाने की होगी अनुमति

पंजाब सरकार के मुताबिक, 15 जनवरी से केवल उन्हीं लोगों को बाज़ार, मॉल समेत सार्वजनिक स्थानों पर जाने की अनुमति दी जाएगी जो कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज़ लगवा चुके हैं या स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के कारण दूसरी डोज़ नहीं ले पाए हैं। होटल, बार, सिनेमाघर, बैंकों और सरकारी दफ्तरों को इस आदेश का पालन करने का निर्देश दिया गया है।