पंजाब में नए कोविड-19 प्रतिबंधों के तहत किन गतिविधियों की इजाज़त है व किन पर लगी रोक?

पंजाब में 15 जनवरी तक लागू किए गए कोविड-19 संबंधी नए प्रतिबंधों के तहत सभी बार, सिनेमा हॉल, मॉल, रेस्टोरेंट आदि को 50% क्षमता के साथ संचालन की अनुमति दी गई है और उनके सभी कर्मचारियों का पूर्ण-टीकाकरण अनिवार्य होगा। सभी खेल परिसर, जिम, स्विमिंग पूल बंद रहेंगे और सिर्फ पूर्ण टीकाकृत कर्मचारी, सरकारी व निजी दफ्तरों में जा सकेंगे।