पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बुधवार को बताया कि किसानों के खिलाफ पराली जलाने को लेकर दर्ज पुराने मामले रद्द किए जाएंगे। उनका यह बयान संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के बाद आया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि किसान पराली जलाएं और इस पर सख्ती बरती जाएगी।