inshorts

पंजाब में पिछले साल के मुकाबले 30% कम हुईं पराली जलाने की घटनाएं: राज्य के पर्यावरण मंत्री

पंजाब के पर्यावरण मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बुधवार को कहा कि राज्य में इस वर्ष पिछले साल के मुकाबले मौजूदा सीज़न में (15 सितंबर से 30 नवंबर) पराली जलाने की घटनाओं में 30% की गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि राज्य में इस वर्ष पराली जलाने की 49,907 घटनाएं हुईं जबकि पिछले साल ऐसी 71,304 घटनाएं हुई थीं।