पंजाब में पीएम की सुरक्षा में चूक की घटना के बाद फिरोज़पुर के एसएसपी का हुआ तबादला

पंजाब सरकार ने शनिवार को 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है जिनमें फिरोज़पुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरमनदीप सिंह हंस भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के समय हंस ही फिरोज़पुर के एसएसपी थे। हंस जांच के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गठित 3 सदस्यीय समिति के समक्ष शुक्रवार को पेश हुए थे।