पंजाब में पीएम की सुरक्षा में चूक की जांच के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गठित की समिति

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक की जांच के लिए 3-सदस्यीय समिति गठित की है जिसका नेतृत्व केंद्रीय सचिवालय में तैनात सचिव (सुरक्षा) सुधीर कुमार सक्सेना करेंगे। समिति को जल्द-से-जल्द रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। गौरतलब है, पंजाब सरकार ने भी जांच के लिए एक कमिटी बनाई है।