पंजाब में पुलिस कॉन्स्टेबल ने महिला सहकर्मी की गोली मारकर हत्या करने के बाद की खुदकुशी
फिरोज़पुर (पंजाब) में 32 वर्षीय पुलिस कॉन्स्टेबल गुरसेवक सिंह ने अपनी 26 वर्षीय सहकर्मी कॉन्स्टेबल अमनप्रीत कौर की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने बताया कि अमनप्रीत को सिंह ने शनिवार रात को शेरशाह वली चौक के पास अपनी सरकारी एके-47 राइफल से चार गोलियां मारी थीं।