पंजाब में बीएसपी प्रत्याशी पर वोट डालते समय वीडियो रिकॉर्ड कराने के आरोप में केस दर्ज

पंजाब में फिरोज़पुर लोकसभा सीट से बीएसपी के उम्मीदवार सुरिंदर कंबोज पर वोट डालते समय अपना वीडियो रिकॉर्ड कराने और फिर उसे सार्वजनिक करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, वीडियो में कंबोज ईवीएम का बटन दबाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। शनिवार को पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है।

Load More