inshorts

पंजाब में मतदान से कुछ घंटों पहले हरियाणा से 3 खालिस्तानी आतंकियों को किया गया अरेस्ट

पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान से कुछ घंटों पहले सोनीपत (हरियाणा) पुलिस ने खालिस्तान समर्थक तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकवादियों के पास से कुछ हथियार बरामद हुए हैं और ये पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया तथा कनाडा के उग्रवादियों से संपर्क में थे। तीनों आतंकी पंजाब में कुछ हत्याओं को अंजाम देना चाहते थे।