पंजाब में मेले में 50 फीट की ऊंचाई से झूला गिरने के मामले में आयोजकों पर केस दर्ज

मोहाली (पंजाब) में रविवार रात दशहरा मैदान में चल रहे मेले में लगभग 50 फीट की ऊंचाई से झूला गिरने के मामले में पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ धारा 323, 341, 337 के तहत केस दर्ज किया है। एसएचओ ने बताया कि आयोजकों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है लेकिन वे घटना के बाद से फरार हैं।