पंजाब में मेकैनिक की बेटी ने 12वीं की परीक्षा में किया टॉप, कहा- आईएएस बनना चाहती हूं

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) की कक्षा 12वीं की परीक्षा में लुधियाना की अर्शदीप कौर ने 99.40% के साथ टॉप किया है। अर्शदीप ने बताया कि उनकी माता गृहिणी हैं और पिता बाइक मेकैनिक हैं। आर्ट्स स्ट्रीम से टॉप करने वाली अर्शदीप ने कहा कि उनका सपना यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास करके आईएएस बनने का है।