पंजाब में शख्स को रॉड से पीटने का वीडियो सामने आने के बाद 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
संगरूर (पंजाब) में व्यक्तिगत दुश्मनी को लेकर एक 37-वर्षीय शख्स को लोहे की रॉड से पीटने का वीडियो सामने आने के बाद 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, हमले में पीड़ित के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।