पंजाब में सीमा पर बीएसएफ ने पाकिस्तान की ओर से आए ड्रोन को मार गिराया; संदिग्ध वस्तु बरामद

अमृतसर (पंजाब) में सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे एक ड्रोन को मार गिराया है। बीएसएफ के पीआरओ के मुताबिक, एक आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हेक्साकॉप्टर बरामद हुआ है जिसके साथ सफेद रंग की पॉलीथीन में कुछ संदिग्ध वस्तु भी मिली है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।