सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व जज राकेश कुमार जैन को लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में जांच की निगरानी के लिए नियुक्त किया है। साथ ही कोर्ट ने एसआईटी में 3 और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को शामिल कर उसका पुनर्गठन किया है। लखीमपुर हिंसा मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा मुख्य आरोपी हैं।