पंजाब विधानसभा में 'अग्निपथ' के खिलाफ प्रस्ताव पारित, सीएम ने कहा- युवाओं के लिए सही नहीं
पंजाब विधानसभा में गुरुवार को केंद्र की 'अग्निपथ' योजना के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह योजना राष्ट्रीय सुरक्षा व युवाओं के लिए सही नहीं है व योजना के तहत 4-साल बाद 25% युवाओं को ही नौकरी मिलेगी जिससे युवाओं में असंतोष बढ़ेगा। 'अग्निपथ' के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने वाला पंजाब दूसरा राज्य है।