पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों को अब तक नहीं दिया अगस्त माह का वेतन: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को अगस्त का वेतन अब तक नहीं दिया है। राज्य सरकार जीएसटी मुआवज़ा राशि मिलना बंद होने के चलते कथित तौर पर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, 'आप' के सत्ता में आने के बाद पहली बार वेतन भुगतान में देरी हुई।