पंजाब सरकार ने किया राशन की घर-घर डिलीवरी की योजना शुरू करने का एलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को राशन की घर-घर डिलीवरी की योजना शुरू करने का एलान किया। मान ने कहा, "बढ़िया साफ बोरियों में साफ खाने योग्य आटा, चावल व दाल आपके घर पहुंचेगा। आपको दिहाड़ी छोड़ने या लाइन में लगने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। हमारे अफसर आपको फोन कर घर आने के लिए समय मांगेंगे।"