पर्यावरण मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व एनसीआर में स्थित उत्तर प्रदेश और राजस्थान के ज़िलों में 15-सितंबर से 30-नवंबर की अवधि में पराली जलाने की घटनाओं में पिछले साल के मुकाबले 31.5% की गिरावट आई। बकौल मंत्रालय, इन क्षेत्रों में 2022 में पराली जलाने की 53,792 घटनाएं हुईं जबकि पिछले वर्ष 78,550 घटनाएं हुई थीं।