पंजाबी यूनिवर्सिटी में 2 गुटों के झगड़े में 1 छात्र की चाकू से गोदकर की गई हत्या
पटियाला (पंजाब) की पंजाबी यूनिवर्सिटी में सोमवार को दो गुटों के झगड़े में 20 वर्षीय कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्र की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई और 4 अन्य छात्रों को चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, परिसर के बाहर कुछ लोगों के बीच बहस हुई थी।