पंड्या को एमआई का कप्तान बनाने का फैसला सही समय पर नहीं लिया गया: हरभजन सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खराब प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा है कि इसमें एमआई के कप्तान हार्दिक पंड्या की कोई गलती नहीं है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि (पंड्या को कप्तान बनाने का) समय सही नहीं था। शायद यह एक साल बाद किया जा सकता था।"